{"_id":"5fb246f98ebc3e9bc424637d","slug":"many-workers-injured-in-kushinagar-accident-during-going-to-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पंजाब से बिहार जा रही थी मजदूरों से भरी बस, हाइवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी, दर्जनों मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पंजाब से बिहार जा रही थी मजदूरों से भरी बस, हाइवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी, दर्जनों मजदूर घायल
Mon, 16 Nov 2020 03:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, पटहेरवा (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पटहेरवा (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Nov 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा क्षेत्र के हाइवे पर रजवटीया गांव के सामने सोमवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों को पंजाब से बिहार लेकर जा रही बस की आलू लदी खड़ी ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को फाजिलनगर व तमकुही सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह रजवटीया गांव के सामने एक ट्रक खड़ी थी कि इसी दौरान मजदूरों को लेकर बिहार जा रही एक लग्जरी बस अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछले हिस्से में जा भिड़ी। इस दौरान लोगों की चीख पूकार सुनकर वहां अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों जयनाथ कुमार हथियाई दायीं थाना खपोडीह जिला मधुबनी, राजू कुमार सैफगंज थाना परमिश्राम गंज जिला अररिया, सुनील मशरामीपुर थाना लखिद जिला मधुबनी, सुरेश झिंट कियाही थाना लदनिया जिला मधुबनी, चंद्रानंद गांव शहाबगंज फरबिस गंज जिला औरैया, हरिकिशुन गांव कालिशाह भवानीपुर थाना लौकिए जिला मधुबनी, वरुण सैफ गंज विश्रामगंज थाना अररिया, लक्षणम पता उपरोक्त को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया।

फाजिलनगर सीएचसी से चंद्रानंद, सुरेश, हरिकिशुन, जयनाथ व राजकुमार की हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों राजू शहाबगंज थाना पर्विसगंज जिला अररिया, लल्लन कुमार गांव रमना थाना जयनगर जिला मधुबनी, छोटेलाल गांव दोदबड़ा थाना जयनगर जिला मधुबनी, चंदेश्वर पासवान गांव परखा थाना जयनगर जिला मधुबनी व बलिराम गांव जमवान थाना बसिपट्टी जिला मधुबनी को तमकुही सीएचसी पहुंचाया गया जहां से राजू लक्ष्मण व छोटेलाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रक चालक फरार है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल्य पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। ट्रक व बस को कब्जे में लिया गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल्य पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। ट्रक व बस को कब्जे में लिया गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।