फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many trains running late due to NI, check before leaving home

Gorakhpur News: एनआई के चलते देर से चल रहीं कई ट्रेनें, चेक कर घर से निकलें

Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Many trains running late due to NI, check before leaving home
भटनी-पिवकोल बाईपास लाइन पर हो रहा है इंटरलाकिंग
विज्ञापन

वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा असर


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। देवरिया जिले के भटनी-पिवकोल बाईपास लाइन की इंटरलाकिंग के चलते गोरखपुर से छपरा और वाराणसी की तरफ जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। अधिकांश का रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं वैशाली व बिहार संपर्क क्रांति समेत कुछ चुनिंदा ट्रेनों को गति सीमित कर चलाया जा रहा है। इस वजह से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसलिए अगर आपको बिहार से आने वाली ट्रेनों से आगे की यात्रा करनी है तो घर से निकलने से पहले उनकी लोकेशन जरूर चेक कर लें।

गोरखपुर-छपरा रूट स्थित भटनी जंक्शन से वाराणसी के लिए लाइन अलग होती है। वाराणसी से जो ट्रेन भटनी आकर छपरा की तरफ मुड़ती है, उसे पहले मेन लाइन पर आना पड़ता है। इसके बाद इंजन अलग कर दूसरी तरफ लगाया जाता है। इस वजह से भटनी जंक्शन पर अक्सर दो लाइनें जाम रहती हैं। इससे निजात के लिए भटनी पिवकल बाईपास लाइन बनाई गई है, जिससे छपरा और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों का संचालन आसानी से हो सके। इसके लिए लाइन पर ब्लॉक है। इस वजह से छपरा से आने वाली वैशाली और बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन अक्सर लेट हो रही है।
विज्ञापन

--------
वैशाली एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन पर
29 अक्तूबर-- एक घंटा 52 मिनट देर
28 अक्तूबर- 2 घंटा 36 मिनट देर
27 अक्तूबर - 9 मिनट
------------
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन
29 अक्तूबर- तीन घंटा दो मिनट लेट
28 अक्तूबर- तीन घंटा 9 मिनट लेट
27 अक्तूबर- 10 मिनट लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed