{"_id":"5f004c6a8ebc3e42ae3d3eac","slug":"many-times-miscreants-attack-on-police-team-at-gorakhpur-story-after-kanpur-vikas-dubey-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की तरह यहां भी पुलिस टीम पर हुआ था हमला, आठ महीने तक कोमा में थे इंस्पेक्टर प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की तरह यहां भी पुलिस टीम पर हुआ था हमला, आठ महीने तक कोमा में थे इंस्पेक्टर प्रदीप
Sat, 04 Jul 2020 03:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Jul 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बकेरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गए आठ पुलिसकर्मी हमले में शहीद हो गए। वहीं कई जवान घायल हो गए हैं। वहीं गोरखपुर जिले में पुलिस पर हमले की सबसे बड़ी वारदात खोराबार इलाके में हुई थी।
विज्ञापन
उस समय हिस्ट्रीशीटर नंगा निषाद व उसके बेटों ने दबिश देने गई पुलिस पर अचानक हमला बोल दिया था। हमला इतना जोरदार था कि घायल तत्कालीन इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह आठ महीने तक कोमा में रहे। इस घटना में नौ अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
विज्ञापन
दरअसल, खोराबार के मदरहवा निवासी नंगा निषाद, उसका बेटा दयाशंकर व दीपचंद थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। एक आरोप में नंगा के बेटे दयाशंकर पर केस दर्ज होने पर उसे पुलिस विभाग में सिपाही के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसे पढ़ें- जब हिस्ट्रीशीटर के घर घिर गई थी गोरखपुर पुलिस, वर्तमान एडीजी कानपुर ने ऐसे लिया था बदला
बंधक बनाकर की थी पिटाई
12 मार्च 2010 की रात को खोराबार के तत्कालीन इंसपेक्टर प्रदीप सिंह हमराहियों के साथ उसके घर दबिश देने गए थे। इस दौरान नंगा व उसके बेटों ने पुलिसवालों को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की। हालत यह हुई की इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह आठ महीने तक कोमा और अस्पताल से घर आने के बाद करीब एक वर्ष तक बिस्तर पर ही रहे।
इसके बाद नंगा व उसके बेटों पर केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद कुर्की भी हुई। फिलहाल अभी भी दोनों बाप-बेटा आजाद घूम रहे हैं।
इसके बाद नंगा व उसके बेटों पर केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद कुर्की भी हुई। फिलहाल अभी भी दोनों बाप-बेटा आजाद घूम रहे हैं।