{"_id":"5e8760f58ebc3e78ab70adb7","slug":"many-people-stone-attack-on-police-for-stopping-namaz-at-mosque-due-to-lockdown-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे लोग, पुलिस ने रोका तो जमकर की पत्थरबाजी, तलवार लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे लोग, पुलिस ने रोका तो जमकर की पत्थरबाजी, तलवार लेकर दौड़ाया
Sat, 04 Apr 2020 09:32 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, देसही (देवरिया)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देसही (देवरिया)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Deoria Police
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित मस्जिद में सामूहिक नमाज होने की सूचना पर वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया । यही नहीं, गली में मौजूद कुछ लोगों ने धारदार हथियार लेकर पुलिस को दौड़ा लिया, लेकिन सिपाही भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मोर्चा संभाले रखा।
कुछ देर में ही फोर्स के साथ एसडीएम सदर और सीओ भी पहुंच गए। बाद में माफीनामा लिखवाकर सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि इस मामले में 18 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
बसंतपुर गांव स्थित बड़ी मस्जिद में शुक्रवार दोपहर को जुमे की नमाज के लिए नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में एसआई अखिलेश कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे पर उन्हें देखते ही नमाजी आक्रामक हो गए और बहस करने लगे।
विज्ञापन
इतने में गांव के कुछ लोग लामबंद होकर पुलिस पर पथराव करने लगे। उन्होंने पुलिस को तलवार और बरछे के साथ दौड़ा लिया। कुछ दूर पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मोर्चा संभाल लिया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। थोड़ी देर में एसओ तरकुलवा और एसओ बघौचघाट भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और मस्जिद को घेर लिया।

ऐसे में अंदर छिपे नमाजी और मौलाना पीछे का जंगला तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर अंदर मौजूद 19 नमाजियों को निकाला। कुछ समय बाद पहुंचे सदर एसडीएम दिनेश मिश्र और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पकड़े गए 19 नमाजियों से माफीनामा लिखवाकर पुलिस ने छोड़ दिया।
सीओ सिटी ने बताया कि मनाही के बावजूद मस्जिद में करीब 70 लोग जुटे थे। सूचना मिलने पर जब पिकेट पुलिस ने उन्हें मना किया तो गली के युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। कई के पास हथियार भी थे। इस मामले में 18 नामजद और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।