फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many people injured in road accident at Kushinagar

अंडा व बर्गर खाते-खाते हो गया ऐसा हाल, एक साथ 13 लोग पहुंच गए अस्पताल

Thu, 02 Jan 2020 12:00 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर (रामकोला)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर (रामकोला)। Published by: विजय जैन Updated Thu, 02 Jan 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Many people injured in road accident at Kushinagar
अस्पताल में इलाज करवाते घायल। - फोटो : अमर उजाला
नए साल के दिन लोग अपने घरों से निकलकर बाहर घूम रहे थे। कुछ लोग सड़क के किनारे लगे ठेले पर बर्गर व अंडा खा रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि आज का ये दिन उनके लिए भारी हो सकता है।
विज्ञापन


यूपी के कुशीनगर जिले के रामकोला कस्बे के मुख्य मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज के बगल में ठेले पर अंडा व बर्गर खा रहे 13 लोग अनियंत्रित कार की चपेट में आकर घायल हो गए। अगल-बगल के लोगों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। हादसे में चार बाइक, दो ठेले भी क्षतिग्रस्त हो गए। नशे में धुत चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज के सामने निखिल वर्मा अंडा और बगल में संतोष वर्मा बर्गर का ठेला लगाते हैं। दोनों दुकानों पर भीड़ लगी थी। इसी दौरान तेज गति से कप्तानगंज की तरफ से आ रही कार सड़क किनारे खड़े लोगों को चपेट में लेते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में निखिल वर्मा (18), संतोष वर्मा (30), हीरा लाल (35), कैसफ अंसारी (45), सुधीर शर्मा (35), अवधेश शर्मा (40), कामरान अंसारी (17), इरफान अंसारी (18), रोहित (17), अर्जुन (22), छोटेलाल (28), सिकंदर (20), निखिल कुशवाहा (10) घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल निखिल वर्मा, संतोष वर्मा व रोहित को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed