फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Many people injured in land dispute in siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: जमीन के विवाद में जमकर चली लाठियां, कई जख्मी

Fri, 16 Jul 2021 06:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Jul 2021 06:03 PM IST
सार

एक भूमि के टुकड़े पर कब्जे को लेकर शुक्रवार समय लगभग 10 बजे दो पक्षो में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे चले।

विज्ञापन
Many people injured in land dispute in siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के अकोलिहा गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने- सामने आ गए। लाठी-डंडे चले और मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए। खुनियांव सीएचसी में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इटवा थाने के ग्राम अकोलिहा में एक भूमि के टुकड़े पर कब्जे को लेकर शुक्रवार समय लगभग 10 बजे दो पक्षो में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


इसमें एक पक्ष के श्याम सुन्दर, राम समुझ, दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र सक्सेना, मुकेश कुमार, जवाहिर लाल को हल्की चोटे आई। जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गंभीर चोट आई। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी इटवा ज्ञानेन्द्र राय का कहना है कि आबादी की भूमि को लेकर हुए विवाद में घायल हुए लोगों को इलाज हेतु पीएचसी खुनियांव पर भेजा गया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed