{"_id":"5f4ce23b6df4732adf39319e","slug":"many-people-corona-positive-including-acmo-found-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में एसीएमओ समेत मिले 78 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 2145","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में एसीएमओ समेत मिले 78 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 2145
Mon, 31 Aug 2020 05:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Aug 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की गति बढ़ती जा रही है। सोमवार को 78 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि सात लोग स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। सोमवार को 787 सैंपल की जांच में 593 सैंपल निगेटिव आया।
विज्ञापन
जिले में अब तक कोरोना के कुल मामले 2975 मिल चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 2145 हैं। जबकि 795 लोगों को अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितो में एसीएमओ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए.अंसारी ने बताया कि 78 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें बृजमनगंज छह, घुघली 13, धानी एक, लक्ष्मीपुर चार, महराजगंज 16, मिठौरा पांच, नौतनवां पांच, परतावल 20, फरेंदा के एक संक्रमित हैं। जबकि सात अन्य स्थानो के लोग भी संक्रमितो की सूची शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी संक्रमितो का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। अब तक 43975 सैंपल की जांच हो चुकी है। 1198 लोग होम आइसोलेशन में हैं।