फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many new Covid Positive got in gorakhpur UP

गोरखपुरः डीआईजी ऑफिस के इंस्पेक्टर समेत 27 कोरोना संक्रमित मिले, अब तक 273 संक्रमित

Thu, 25 Jun 2020 08:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Jun 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
many new Covid Positive got in gorakhpur UP
कोरोना वायरस - फोटो : शुभम बंसल

जिले में पहली बार एक दिन में एक साथ 27 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। डीआईजी कार्यालय के इंस्पेक्टर भी संक्रमित मिले हैं। पुलिसकर्मी के संक्रमित होने का गोरखपुर में यह पहला मामला है। भालोटिया मार्केट का दवा व्यापारी भी संक्रमित पाया गया है। बड़हलगंज के एक कारोबारी के परिवार के नौ सदस्य कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसमें मासूम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


शहर के तुर्कमानपुर, डीआईजी बंगला के सामने, उरुवा, खोराबार और सहजनवां में भी मरीज मिले हैं। इससे पहले एक जून को एक दिन में सर्वाधिक 24 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 273 हो गई। इसमें 181 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 11 की मौत हुई है। 81 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर शाम रिपोर्ट आई तो पता चला कि जिले में 27 पॉजिटिव मिले हैं। इससे सनसनी फैल गई। अफसर चिंतित दिखे। आनन-फानन में संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही इलाकों को सील कराके सैनिटाइजेशन कराने को कहा गया। डीआईजी ऑफिस में तैनात 55 वर्षीय इंस्पेक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर एचएन सिंह चौराहे पर रहते हैं। संक्रमितों में शामिल तुर्कमानपुर में रहने वाली 65 वर्षीय महिला ईद से पहले कोलकाता से आई थीं। ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर उनका नमूना लिया गया था। मियां बाजार का 32 वर्षीय युवक, तुर्कमानपुर के 40 वर्षीय व 22 वर्षीय युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इन सबके नमूने एहतियातन लिए गए थे। सरदारनगर निवासी 35 वर्षीय युवक मुंबई, सहजनवां के कटया निवासी 40 वर्षीय युवक गौतबुद्धनगर, उरुवा के अमोढ़ा निवासी 25 वर्षीय युवक व 55 वर्षीय व्यक्ति तथा मथखेमकरन निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से आए थे।

खोराबार इलाके में छह कोरोना पॉजिटिव
खोराबार के नगरीपाल निवासी 30 वर्षीय युवक सूरत व 41 वर्षीय व्यक्ति महाराष्ट्र, खोराबार के ही भागलपुर निवासी 35, 65, 48 व 40 वर्षीय व्यक्ति क्रमश: कर्नाटक, गुजरात व महाराष्ट्र से आए थे। खोराबार के मैनपुर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति सूरत से आया था। इनका लोगों का नमूना 21 जून को लिया गया था। पॉजिटिव आने के बाद से गांव में सब परेशान हैं।

भालोटिया मार्केट में मचा हड़कंप
पहली बार पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी भालोटिया मार्केट में भी कोरोना संक्रमण का केस मिला है। इससे मंडी में हड़कंप मच गया। कई दवा कारोबारी दुकान बंद करके घर चले गए। जानकारी के मुताबिक, 66 वर्षीय दवा व्यापारी का नमूना तीन दिन पहले लिया गया था। व्यापारी डीआईजी बंगले के सामने रहते हैं। दवा कारोबारी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है। बताया जा रहा है कि इनके यहां करीब 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। अब दवा कारोबारी के मोहल्ले (डीआईजी बंगले के सामने वाले एरिया) को सील कर दिया गया है। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों के नमूने लेने की बात कही है।

बड़हलगंज: एक ही परिवार के 9 संक्रमितों में तीन मासूम भी

बड़हलगंज के लालगंज निवासी एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी उम्र 55, 35, 14, 22, 08, 18, 22, 09 और 07 वर्ष है। इनको रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिवार में पहले भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है। स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ही पूरा परिवार संक्रमित हुआ है। अब इन सबके संपर्क में आने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उधर, परिवार के संक्रमित तीन मासूमों की मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन बच्चों का ख्याल रखने के लिए उनकों भी रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पहली बार शहर में पुलिसकर्मी भी मिला पॉजिटिव
शहर में पहली बार कोई पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाया गया है। इससे पुलिस महकमे के लोग चिंतित हैं। विभाग इंस्पेक्टर के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुट गया है। इससे पहले किराए के मकान में रहने वाला एक सिपाही संक्रमित मिला था। हालांकि सिपाही की तैनाती बहराइच में है। इसकी गणना भी बहराइच में हुई थी।

सभी संक्रमितों के गांव व मोहल्लों को सील कर सैनिटाइजेशन के निर्देश दे दिए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
-डॉ. श्रीकांत तिवारी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed