फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many new covid 19 positive got in Gorakhpur UP

गोरखपुर में मिले छह और कोरोना पॉजिटिव, दो संक्रमितों ने भी तोड़ा दम

Sun, 21 Jun 2020 09:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Jun 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Many new covid 19 positive got in Gorakhpur UP
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एसआईसी (उम्र 58) शहर के बशारतपुर के एचएन सिंह चौराहे के पास रहते हैं। इनकी तबियत चार पांच दिनों से खराब चल रही थी। बुखार के साथ अन्य तकलीफ होने पर कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को जांच कराई, तो देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। एसआईसी के अलावा जिले के पांच अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर के बशारतपुर, मोहद्दीपुर, कौड़ीराम, सहजनवां और पिपरौली के मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन


मोहद्दीपुर के ट्रांजिट हाउस के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की तबियत खराब होने पर परिजन बीआरडी में इलाज के लिए ले गए थे। जहां पर उनका नमूना लिया गया था। पिपरौली के भगवानपुर का रहने वाले 42 साल का व्यक्ति 16 जून को गाजियाबाद से आया था। इसके बाद से वह डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन था।
विज्ञापन


कौड़ीराम का रहने वाला 22 साल का युवक दिल्ली में अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से आया था। उसका दोस्त बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गया था। जहां पर पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा सहजनवां के सिधौली गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की करीब चार दिन पूर्व तबियत खराब हुई तो परिजन बीआरडी ले गए। जहां उसका नमूना लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। मोहल्ले और गांव को सील कराते हुए सैनिटाइज के निर्देश दिए गए है।

कोरोना से मृत लोगों के मुहल्ले सील कराए गए

कोरोना संक्रमण से मरने वाली बुजुर्ग महिला सूरजकुंड में रहती थीं वहीं केजीएमयू (लखनऊ) में दम तोड़ने वाले बुजुर्ग शहर के नरसिंहपुर के काली मंदिर के पीछे रहते थे। दोनों ही मुहल्लों को सील करा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सूरजकुंड की रहने वाली 81 वर्षीय महिला को सांस लेने में तकलीफ थी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने 16 जून को गोरखनाथ क्षेत्र के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 17 जून को उनका नमूना निजी लैब में जांच के लिए भेजा गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को महिला की मौत हो गई। इधर, नरसिंहपुर में काली मंदिर के पीछे रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

19 जून को इलाज के लिए परिजन लखनऊ ले गए थे जहां उनकी मौत हो गई। इस सूचना पर दोनों मुहल्लों को सील करा दिया गया है। पुलिस ने लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि निजी अस्पताल को एक दिन के लिए सील कराते हुए 24 घंटे में दो बार सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। संपर्क में आने वाले लोगों और उनके परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।

पति निगेटिव, पत्नी पॉजिटिव

बांसगांव के डेवढ़ार बाबू की रहने वाली 38 वर्षीय महिला लखनऊ एसपीजीआई में पॉजिटिव पाई गई है। बताया जाता है कि पति भिलाई में काम करता था। जहां उसकी तबीतय खराब हुई तो वह मई में पति को लेकर अपने घर आ गई। इसके बाद करीब 15 दिनों तक उसने बीआरडी में पति का  इलाज कराया। ठीक न होने पर वह अपने देवर के साथ पति के इलाज के लिए एसपीजीआई चली गई। जहां पर उसके पति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उसके देवर की जांच भी लखनऊ में होगी।

40 कर्मियों को कोरोना का डर
एसआईसी के पॉजिटिव आने की सूचना पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। कार्यालय में तैनात 40 से अधिक कर्मचारी डर गए हैं। मेडिकल कालेज में अब तक एसआईसी समेत 11 डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। डॉक्टरों के छह परिजन भी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा तीन नर्सें और दो नर्सों के परिजन भी पॉजिटिव पाए गए है। ऐसे में अब कोरोना का डर डॉक्टरों और कर्मियों में और बैठ गया है।
 
रेड जोन पहले ही घोषित हो चुका है कैंपस
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कैंपस को जिला प्रशासन ने पहले ही रेड जोन घोषित कर दिया है। जिस वक्त कैंपस रेड जोन घोषित हुआ था, उस समय बीआरडी के एक भी डॉक्टर और कर्मी संक्रमित नहीं पाए गए थे। रेड जोन घोषित होने के करीब एक महीने बाद डॉक्टरों और कर्मियों में संक्रमण फैलने का सिलसिला शुरू हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed