फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   many new coronavirus positive found in deoria

देवरिया में नगर पालिका कर्मचारी समेत मिले 23 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 591

Sun, 19 Jul 2020 08:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jul 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
many new coronavirus positive found in deoria
फाइल फोटो। - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार को नगर पालिका कर्मचारी समेत 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 591 हो गई है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। इसमें कई ऐसे संक्रमित हैं जिन्हें किसी तरह के कोई लक्षण नहीं हैं। संदेह के आधार पर जांच कराने में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


भाटपाररानी के पुरैना निवासी 38 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धौला छापर गांव के 42 वर्षीय महिला, सदर ब्लॉक के मनीहारीपुर गांव 25 वर्षीय युवक,  बलेश्वर टोला के रहने वाले 45 वर्षीय शख्स, भटनी नगर के 24 वर्षीय युवक,  नोनापार गांव के 39 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरवा खोराराम गांव के 36 वर्षीय युवक मुंबई से घर आया। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


शहर की न्यू कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवक एक संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया। भीखमपुर रोड के रहने वाले 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चाचा पहले से संक्रमित हैं। नगर पालिका के 59 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साकेत नगर के 62 वर्षीय शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके परिवार के लोग संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम, पता गलत दर्ज करा रहे

शहर की मझगांवा गली की रहने वाली 25 वर्षीय और इसी गली की 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कई ऐसे संक्रमित हैं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे हैरान हैं। उनका कहना है कि किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। जांच कराने में पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अभी तक 275 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 15 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। इनके संपर्क में रहने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी।

कोरोना की जांच के दौरान कई लोग नाम, पते गलत दर्ज करा दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मालवीय रोड के एक समोसा विक्रेता के यहां मजदूर के संक्रमित होने की सूचना पर पहुंची। जहां ज्ञानी समोसा वाले नाम से मशहूर दुकानदार का कहना है कि उसके यहां नहीं बल्कि उसी के नाम से एक वेल्डिंग विक्रेता के यहां संक्रमित मिला है। जो रघवापुर गांव का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed