फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many new corona positive including detainees found in Basti jail

बस्ती जेल में 191 बंदियों समेत 237 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 540

Mon, 10 Aug 2020 08:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Aug 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Many new corona positive including detainees found in Basti jail
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

बस्ती जिला जेल में शिविर लगाकर की गई जांच में 191 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनकी जांच एंटीजन के जरिए की गई। जबकि बीआरडी मेडिकल कॉलेज की आई जांच रिपोर्ट में 46 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस प्रकार सोमवार को जिले में कोरोना के कुल 237 नए केस पाए गए हैं।

विज्ञापन


अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1374 हो गई है। सोमवार को 36 संक्रमितों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 800 मरीज कोरोना मुक्त होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 540 है। मृतकों की संख्या 34 है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को जिला कारागार में कोरोना की जांच के लिए शिविर लगा। यहां 374 बंदियों और कैदियों की एंटीजन टेस्ट किया गया। इनमें 191 बंदी ऐसे पाए गए जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, मगर जांच में ये सभी पॉजिटिव थे। मामला संज्ञान में आने के बाद जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कारागार के नौ नंबर बैरक को आइसोलेशन वार्ड बनाकर संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बढ़ गए कंटेंमेंट जोन

इनके खाने-पीने की भी जेल प्रशासन ने अलग इंतजाम कराया है। जेल अधीक्षक संतलाल ने बताया कारागार में एंटीजन टेस्ट में कुल 191 बंदी कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को जेल के बैरक नंबर नौ को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित करके शिफ्ट कर दिया गया है। किसी भी पॉजिटिव बंदी में कोरोना का कोई  लक्षण नहीं है। लक्षण आने पर मेडिकल कॉलेज बस्ती में शिफ्ट कराने की व्यवस्था की जाएगी।

उधर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट के बाद शहर से गांव तक 175 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। कंटेंमेंट जोन में सदर तहसील में 106, हर्रैया में 44, भानपुर में 21 व रुधौली में 4 स्थान शामिल हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

डीएम ने बताया कि जिले अब तक 42157 नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं। 41414 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 40198 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अभी 743 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। सोमवार को 1162 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

एडीएम रमेश चंद्र ने भी जिला कारागार में कोरोना पॉजिटिव 191 बंदियों के मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वहां इनके आइसोलेट करने की व्यवस्था बना दी गई है। गंभीर होने पर पॉजिटिव मरीज को कैली अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed