{"_id":"5ec7b9b377ed5f381a69893e","slug":"many-new-corona-positive-got-in-siddharth-nagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 72","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 72
Fri, 22 May 2020 06:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 May 2020 06:50 PM IST
सार
- जिले के अलग-अलग क्वारंटीन सेंटर मेें थे शिफ्ट
- कोरोना संक्रमित 19 ठीक होकर लौट चुके हैं घर
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए केस मिले। ये सभी लोग मुंबई सहित अन्य महानगरों से आए थे। इन्हें सदर तहसील, इटवा और शोहरतगढ़ तहसील के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में इन्हें पॉजिटिव पाया गया।
सिद्धार्थनगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 72 हो गई है। हालांकि इनमें से 19 को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा जा चुका है। मुंबई आदि महानगरों से लौटे संदिग्ध मरीजों के 30 सैंपल लिए गए थे।
सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लैब में भेजा गया था। शुक्रवार शाम को आई रिपोर्ट में 27 सैंपल में 11 पॉजिटिव मिले, जबकि तीन अन्य सैंपल में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। इनकी उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पॉजिटिव मरीजों को रुधौली (बस्ती) स्थित आइसोलेशन वार्ड भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें सदर तहसील क्षेत्र में पांच, शोहरतगढ़ में चार, इटवा तहसील में दो और एक अन्य तहसील क्षेत्र के हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड भेजा जा रहा है। नए 12 मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हो गई। इसमें 19 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं।