फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   many new corona positive got in basti up

बस्ती में मिले 7 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 155

Thu, 28 May 2020 09:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 May 2020 09:12 PM IST
सार

  • 43 लोग ठीक होकर जा चुके हैं घर, दो की मौत हो चुकी है मौत
  • 16 से 24 मई के बीच में विभिन्न प्रांतों से आए हैं सभी मरीज

विज्ञापन
many new corona positive got in basti up
कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बस्ती जिले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से गुरुवार को आई रिपोर्ट में सात और पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी 21 मई को ट्रक और बस से यहां आए हैं और केडीसी में क्वारंटीन थे। रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मरीजों को रुधौली स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट दिया गया है।
विज्ञापन


इन नए रोगियों के मिलने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या 155 पहुंच गई है। इसमें तीन की मौत हो चुकी है। 43 निगेटिव हो चुके हैं। एक्टिव केस 109 है।

एक मई से लगातार प्रवासी मजदूर जिले में आ रहे हैं। अब तक करीब 45 हजार प्रवासी आ चुके हैं। गैर प्रांतों से आने वालों की जांच-पड़ताल घघौआ से लगायत सभी चौराहों पर की जा रही है। इसके बाद आसपास के क्वारंटीन सेंटरों पर भेज दिया जा रहा है। जबकि कुछ को प्रशासन होम क्वारंटीन करा रहा है।
विज्ञापन


जिले में पहला पॉजिटिव केस 31 मार्च को पाया गया था। उसकी मौत 30 मार्च को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हो गई थी। इसके बाद कराई गई जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले में कोरोना के सात नए पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जिले में स्थिति सामान्य है। सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खोली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed