{"_id":"5f3d24a77e93ba397d37f0c4","slug":"many-new-corona-infected-got-including-bank-worker-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में बैंक कर्मियों समेत 53 मिले नए कोरोना संक्रमित, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 576","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में बैंक कर्मियों समेत 53 मिले नए कोरोना संक्रमित, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 576
Wed, 19 Aug 2020 06:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Aug 2020 06:40 PM IST
सार
- महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया
- जनपद में अब तक पाए जा चुके हैं 1719 पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में 10 बैंक कर्मियों समेत 53 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण का पुष्टि होने के बाद संक्रमितों को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जिले में अब तक 1719 संक्रमित मिले हैं। इनमें 1128 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 576 का इलाज चल रहा है और अब तक कोरोना से जिले में 15 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन मरीज पाए जा रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक जिले में सबसे अधिक 20 मरीज बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में मिले हैं। बढ़नी के एसबीआई शाखा में काम करने वाले 10 कर्मी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
इसी प्रकार के दुधवनिया बुजुर्ग गांव में पांच, मुडिला एक, कृष्णानगर एक, वार्ड नंबर 10 में दो, छह में एक संक्रमित मिला है। वहीं नौगढ़ ब्लॉक के जिला कारागार में छह, गरीबपुर, थरौली और केसवार में एक-एक और धेंसानानकार गांव में दो मरीज मिले हैं। भनवापुर के बिस्कोहर और मरकोरा गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन
बर्डपुर के स्योहरा, सलसलहवा, बुलहावा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। जोगिया के उदयपुर, मनिसा, जमहरिया में एक-एक मरीज मिले। खेसरहा के टकड़ी पकड़िया में चार संक्रमित पाए गए। लोटन के ककहारा, लोटन, पीकापार में एक-एक मरीज मिले।
शोहरतगढ़ के डफरा गांव में तीन, रेलवे स्टेशन, तेदीहवा में एक-एक मरीज मिले। उसका बाजार के सोहांस में एक मरीज सहित कुल 53 संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 53 संक्रमित मिले हैं। सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।