{"_id":"5ee9ccd18ebc3e42ba563287","slug":"many-more-covid-19-positive-got-in-maharajganj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में एक साथ मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुए 53","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में एक साथ मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुए 53
Wed, 17 Jun 2020 01:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Testing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में एक साथ 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल 118 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। वहीं संक्रमितो के गांवों को सैनिटाइज करने के साथ ही प्रत्येक लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 12 व 13 जून को भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट बुधवार को मिली है, जिसके अनुसार जांच में 14 नमूना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में सुनारी मोहल्ला लक्ष्मीपुर, परसिया टोला फरेंदा, मुजहना बुजुर्ग मिठौरा, पारसखाड़, विशेश्वरपुर बृजमनगंज, कैमी निचलौल, सौराह बृजमनगंज के एक-एक मरीज और मिश्रौलिया, भैसला कैंपियरगंज के दो-दो मरीज व सिसवा बाजार को तीन मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है।