फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many more coronavirus found in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 366

Sat, 11 Jul 2020 06:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Jul 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
many more coronavirus found in sant kabir nagar
coronavirus - फोटो : pti

संतकबीरनगर में शनिवार को आई रिपोर्ट में 25 और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 366 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को 25 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें बखिरा क्षेत्र के कस्बा बखिरा के छह लोग पॉजिटिव मिले है। कस्बा बखिरा का रहने वाला 58 वर्षीय शख्स, 26 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय शख्स, 56 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली है। सभी संक्रमित के संपर्क में आए है।
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के सुजौली निवासी 40 वर्षीय पिता और 12 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिले है। दोनों मुंबई से लौटे थे। बखिरा क्षेत्र के महला गांव की मुंबई से लौटी 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। बखिरा क्षेत्र के ही हारापट्टी का 46 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। शख्स गाजियाबाद से लौटा था। दुधारा क्षेत्र के फिदवा निवासी पति-पत्नी पॉजिटिव मिले है। दोनों मुंबई से लौटे थे। उसी गांव का 40 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

दुधारा क्षेत्र के महदेव गांव की मुुंबई से लौटी 28 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। दुधारा क्षेत्र के सुजिया की रहने वाला कर्नाटक से लौटा 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। धर्मसिंहवा क्षेत्र के कसया गांव 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला संक्रमित के संपर्क में आई थी।

धनघटा क्षेत्र के परसहर गांव निवासी मुंबई से लौटा 41 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। मेंहदावल क्षेत्र के दमका गांव के चार लोग पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें 32 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय महिला शामिल है। सभी संक्रमित के संपर्क में आई थी। कोतवाली क्षेत्र के पटखौली का निवासी नोएडा से लौटा 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।

महुली क्षेत्र के गिठनी का निवासी 24 वर्षीय युवक बस्ती लौटा था और पॉजिटिव मिला है। महुली क्षेत्र के शिवबखरी का 48 वर्षीय शख्स और महुली का निवासी 56 वर्षीय वृद्घ खुद जांच कराए। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 366 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 125 लोग एक्टिव है। जबकि 241 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। शनिवार को 397 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed