फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many more corona positive got in sant kabir nagar up

संतकबीरनगर में मिले तीन और कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 143

Sun, 07 Jun 2020 04:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Jun 2020 04:15 PM IST
सार

  • छह संक्रमितों की हो चुकी है मौत
  • 83 मरीज एक्टिव हैं, जबकि 60 लोग ठीक होकर घर जा चुके है घर

विज्ञापन
many more corona positive got in sant kabir nagar up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 143 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि दो लोग कोतवाली इलाके के जंगल कला गोटवा और एक बखिरा इलाके के समदा गांव का निवासी शख्स पॉजिटिव मिला है। 50 वर्षीय और 45 वर्षीय शख्स जंगल कला गोटवा के और 39 वर्षीय युवक समदा गांव का है।
विज्ञापन


दोनो गांवो में पूर्व में ही पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। रैंडम जांच में तीनों लोगों का नमूना जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो तीनों पॉजिटिव मिले हैं। तीनों मरीजों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जिले में कुल 83 लोग एक्टिव हैं। जबकि 60 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 15 जगह हॉटस्पॉट बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed