फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many investigation teams formed but result zero in Gorakhpur

गोरखपुर: कई जांच टीमें गठित पर नतीजा शून्य, लूट-हत्या का भी खुलासा नहीं

Mon, 13 Dec 2021 03:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Dec 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Many investigation teams formed but result zero in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा में एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में डकैती हो या फिर सहजनवां, पिपराइच में हत्या की वारदात। पुलिस अभी कई बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश नहीं कर सकी है जबकि इनके पर्दाफाश के लिए कई टीमें भी लगाई गई हैं। उधर, एसएसपी का कहना है कि पुलिस हर घटना के पर्दाफाश की जांच कर रही है। जल्द ही पर्दाफाश भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़ी घटना के होने के बाद अफसर मौके पर पहुंचकर टीमें गठित कर देते हैं, लेकिन, असल में उनकी नजर घटना से हटते ही टीम भी जांच को ठंडे बस्ते में डाल देती है। इसके चलते घटना का पर्दाफाश नहीं हो पाता है।
विज्ञापन


सहजनवां में अगस्त में एक महीने के अंदर दो युवतियों की हत्या कर लाश फेंकी गई, लेकिन पुलिस उनकी शिनाख्त तक नहीं सकी है। कुछ यही हाल पुलिस का चौरीचौरा में हुई डकैती में भी है। पुलिस ने शुरुआत में बदमाशों के करीब होने का दावा किया था, लेकिन चार महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ है। इस घटना के पर्दाफाश के लिए एडीजी जोन अखिल कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। वे भी निर्देश देकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक

12 अगस्त: चौरीचौरा इलाके के महादेवा जंगल गांव स्थित फ्यूजन माइक्रोसाफ्ट फाइनेंस कंपनी के आफिस में रात में असलहे से लैस होकर घुसे बदमाशों ने  4.10 लाख रुपये नकद लूटकर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने कर्मचारी शुभम के सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर घायल कर दिया था। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं, लेकिन अभी तक पर्दाफाश नहीं कर पाई।

केस दो

14 अगस्त: खोराबार इलाके में महिला की हत्या कर लाश फेंकी गई थी। मौके पर गई पुलिस ने काफी जांच की, मगर आज तक पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। अब जब उसकी पहचान ही नहीं हो पाई तो फिर घटना का पर्दाफाश आसान नहीं है। हालांकि अभी भी इस केस की फाइल खुली है और जांच जारी है। मगर घटना में पुलिस को ऐसी कोई प्रगति हासिल नहीं हुई है, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।

केस तीन

5 अगस्त : सहजनवां इलाके में सड़क पर ही एक युवती की हत्या कर लाश फेंकी गई थी। शव बरामद होने के बाद हत्या की पुष्टि के बाद भी पुलिस ने केस तक नहीं दर्ज किया था। बाद में एसपी नार्थ के आदेश पर सहजनवां पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई है। शिनाख्त न होने से इस बात का पता नहीं चल पाया कि आखिर उसकी हत्या किसने और क्यों की थी।


डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ ने कहा कि जिन घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हुआ है, उन सभी की जांच कर जल्द पर्दाफाश करने के लिए पूर्व में भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को जल्द सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed