{"_id":"5f3ce4158ebc3e3ca30dfe1d","slug":"many-injured-during-stone-pelting-and-firing-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, फायरिंग से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, फायरिंग से दहशत
Wed, 19 Aug 2020 02:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों की जुटी भीड़ व थाने में तहरीर देने पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के टड़वा और भरौली गांव के लोगों में बच्चों के विवाद को लेकर बुधवार की सुबह मारपीट और पथराव हुआ। हंगामे में दोनों गांव के कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष द्वारा विवाद के दौरान अपने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात भरौली गांव के कुछ युवकों ने टड़वा गांव निवासी सतीश चौहान और उसके छोटे भाई अमित को मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस के मुताबिक इसी बात को लेकर दोनों गांव के बीच बुधवार की सुबह मारपीट और पथराव हुआ।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान टड़वा से सतीश, अमित, मगरू और डल्लू चौहान घायल हो गए। जबकि भरौली गांव में योगेंद्र कुशवाहा पक्ष से उनका लड़का अमित कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा और नितिश कुशवाहा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
योगेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि टड़वा गांव के लोग काफी संख्या में हमारे विद्यालय पर चढ़कर मारपीट करने लगें। बचाव के लिए मैंने अपने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर किया। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहें हैं।