{"_id":"5ed9f4308ebc3e903a5792fa","slug":"many-covid-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में मिले 5 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 135","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में मिले 5 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 135
Fri, 05 Jun 2020 05:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसमें तीन लोग धर्मसिंहवा क्षेत्र के और एक-एक शख्स महुली और बखिरा क्षेत्र के निवासी है। अब तक जिले में 135 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि तीन पॉजिटिव युवक धर्मसिंहवा क्षेत्र के सुकरौली गांव के निवासी है। 19 वर्षीय, 20 वर्षीय और 26 वर्षीय युवक मुंबई में रहते थे। तीनों मुंबई से अलग- अलग तिथियों में पिकअप से लौटे थे। लोहरसन में थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद तीनों अपने- अपने घर क्वारंटीन थे।
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के सटे पौनी में पूर्व में पॉजिटिव केस मिला था। रैंडम जांच में सुकरौली के तीनों लोगों का नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो तीनों पॉजिटिव मिले है। 55 वर्षीय पॉजिटिव महिला बखिरा क्षेत्र के पौनी गांव की निवासी है। महिला घर पर रहती है।
विज्ञापन
बाहरियों ने बढ़ाई चिंता
पौनी में पूर्व में एक शख्स पॉजिटिव मिला था। उसी वजह से रैंडम जांच में महिला का नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, रिपोर्ट आई तो महिला पॉजिटिव मिली है। पांचवा 41 वर्षीय पॉजिटिव शख्स महुली क्षेत्र का निवासी है। मेडिकल कॉलेज में उसका नमूना लेकर जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव मिला है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव मिले है। अब तक कुल 135 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है। 60 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। इसके अलावा 75 लोग अभी एक्टिव है। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि 14 जगह हॉट स्पॉट बना है। सभी को नियमों का पालन करके कोरोना से बचाव करना चाहिए।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव मिले है। अब तक कुल 135 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है। 60 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। इसके अलावा 75 लोग अभी एक्टिव है। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि 14 जगह हॉट स्पॉट बना है। सभी को नियमों का पालन करके कोरोना से बचाव करना चाहिए।