फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many covid Positive got in Maharajganj UP

महराजगंज में मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीज हुए 107

Sat, 18 Jul 2020 06:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jul 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Many covid Positive got in Maharajganj UP
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में शनिवार को दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट शनिवार को मिली। जिसमें 2 नमूना और पॉजिटिव मिला है।

विज्ञापन


ये दोनों घुघुली व लक्ष्मीपुर के निवासी हैं। दोनों को कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। इस प्रकार अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 323 हो गए। कोरोना सक्रिय मामले 107 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 213 है।
विज्ञापन


 

हॉटस्पॉट क्षेत्र का जायजा लिए डीआईजी

नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड का डीआईजी गोरखपुर राजेश डी. मोदक ने निरीक्षण किया। एक सभासद को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सभासद के घर के आस पास के क्षेत्र को हाट स्पाट बना दिया गया है। डीआईजी ने मोहल्ले के लोगों को घरो में रहने की अपील की। इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सहजवान, सी ओ सदर राजू कुमार साव, कोतवाल सदर एके सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- अब कोरोना चैंपियंस करेंगे इस वायरस के प्रति सचेत, ऐसे दिया जा रहा है प्रशिक्षण

खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पुराने खुटहां गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटव मिला, जिसके बाद शनिवार को गांव को सील कर दिया गया। ग्राम प्रधान मुड़िला धनंजय शर्मा ने बताया कि गांव को सैनिटाइज कराया गया है।

मोरवन गांव सैनिटाइज
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोरवन में दिल्ली से घर आया व्यक्ति बीते दिनो कोरोना मिला। शनिवार को फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्राम सभा को सैनिटाइजर किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने ग्राम सभा के प्रत्येक घर में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed