फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UNICEF assisted virtual training of 25 Corona champion in Gorakhpur

अब कोरोना चैंपियंस करेंगे इस वायरस के प्रति सचेत, ऐसे दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Sat, 18 Jul 2020 05:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jul 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
UNICEF assisted virtual training of 25 Corona champion in Gorakhpur
कोरोना वायरस।
कभी खुद कोरोना से लड़ कर इस बीमारी से आजादी पा चुके कोरोना चैंपियंस अब समाज को सचेत करेंगे। इसके लिए वीडियो, लेख, सोशल मीडिया और फोन कॉल माध्यम बनेगा। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि इसे लेकर 25 कोरोना चैपियंस को स्वास्थ्य विभाग ने यूनिसेफ की मदद से वर्चुअल प्रशिक्षण दिलवाया है।
विज्ञापन


बताया कि जिले में अभियान को सुचारू तौर पर चलाने के लिए एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल, यूनीसेफ की सोशल मोबलाइजेशन नेटवर्क टीम से गवासुद्दीन और नीलम यादव की टीम जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- पूरे देश में जिस किट से जांच पर लगी है रोक, यहां उसी एंटी बॉडी किट से कर दिया कोरोना टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण प्राप्त कोरोना चैंपियन वीडियो के जरिए समाज में यह संदेश देंगे कि इस बीमारी के प्रति भय और भ्रांति पालने की आवश्यकता नहीं है। कोरोना चैंपियन अखंड प्रताप ने बताया कि स्वास्थ्य महकमे का यह प्रयास निसंदेह समाज का मनोबल बढ़ाएगा। पत्नी समेत खुद कोरोना संक्रमित रह चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रति भय-भ्रांति को समाप्त करने में और समाज को मनोवैज्ञानिक तौर पर मजबूत करने में यह पहल काफी सार्थक होगी। डॉ नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि वेक्टर बॉर्न डिजीज प्रोग्राम के निदेशक डॉ. राजेंद्र कपूर की  वर्चुअल मौजूदगी में विषय विशेषज्ञ डॉ. निर्मल सिंह, संगीता आनंद, भाई सैली, गीताली त्रिवेदी, सोनाली और अमिय शंकर ने प्रतिभागियों को कई उपयोगी जानकारियां दीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed