{"_id":"5f1d6e2c8ebc3e636e6ba8e8","slug":"many-covid-patients-find-in-siddharth-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में 22 कोरोना संक्रमित पाए गए, जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची 549","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में 22 कोरोना संक्रमित पाए गए, जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची 549
Sun, 26 Jul 2020 05:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 26 Jul 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी आवास में एक और पुलिस लाइंस में तीन कोरोना संक्रमितों के साथ रविवार को जिले में 22 लोग कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए। इनमें सर्वाधिक आठ मरीज बांसी तहसील क्षेत्र के और छह नौगढ, बाकी अन्य ब्लॉक क्षेत्र के हैं। इन सभी मरीजों को सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज और निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार बांसी कोतवाली में तैनात एक पुलिस कर्मी और नौगढ़ पुलिस लाइन में तीन पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। डीएम आवास का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आया।
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारियों में बांसी तहसील का एक कर्मी और यहीं के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के तीन कर्मचारी संक्रमित निकले। इनके अलावा नौगढ़ में बुद्धनगर, पुराना पड़ाव में एक एक नागरिक संक्रमित पाया गया। बर्डपुर के मोहनाजोत गांव में एक ही परिवार के चार लोग लक्षणहीन कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
सात पुलिसकर्मी एंटिजन टेस्ट में पॉजिटिव
शोहरतगढ़ ब्लॉक के नीबी धोनी में दो और लोटन ब्लॉक के अमोहवा गांव में एक नागरिक कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ। बांसी के श्यामनगर, टकेसवर और अशोक नगर मोहल्लों में एक एक कोरोना केस पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में रविवार को 22 नए मरीज मिले इनका इलाज किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने रविवार को खेसरहा थाने में पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कोरोना की प्राथमिक जांच कहे जाने वाले एंटिजन टेस्ट में थाने के एक बड़े अधिकारी सहित सात पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को तुरंत ही जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया।
सीओ बांसी अरविंद कुमार ने बताया कि खेसरहा थाने के सात पुलिसकर्मी एंटिजन रिपोर्ट में पॉजिटिव आए है। उन्होंने क्वारंटीन होम भेजा गया है, कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के लिए वहां उनके सैंपल लेकर जांच को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे।