{"_id":"5ed1f5698ebc3e904543a2aa","slug":"many-covid-19-positive-got-in-siddharthnagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 100 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 100 पार
Sat, 30 May 2020 06:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 May 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में शनिवार को तीन और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें एक व्यक्ति पहले से ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती था, उसका सैंपल वहीं पर लिया गया था। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमा संक्रमित मिले मरीजों को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी में जुटा है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। हालांकि इसमें 32 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर भेजे जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय युवक एक सप्ताह पूर्व मुंबई से लौटा था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। संदिग्ध दिखने के बाद उसके लार का सैंपल जांच के लिए लिया गया था।
इसके अलावा क्षेत्र के एक ही एक गांव निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति जो कुछ दिन पूर्व मुुंबई से गांव लौटा था और गांव के विद्यालय में क्वारंटीन था। उसके लार का सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 60 वर्षीय व्यक्ति को संदिग्ध दिखने के बाद लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आए रिपोर्ट में सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक तो गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही है। जबकि अन्य दो संक्रमित मरीजों को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें एक पहले से ही गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। जबकि दो अन्य मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
आंकड़ों पर एक नजर

- संक्रमितों की संख्या - 102
- ठीक हुए मरीजों की संख्या - 32
- एक्टिव मरीज जिनका इलाज चल रहा है - 70
- जिले में अब तक संक्रमण से मृतकों की संख्या - दो