फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many covid 19 positive got in gorakhpur basti mandal Uttar pradesh

Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 41 संक्रमित

Sun, 31 May 2020 08:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 May 2020 08:51 AM IST
सार

  • गोरखपुर में तीन बुजुर्गों समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 79
  • महराजगंज में 10, देवरिया में 9, कुशीनगर में 6, बस्ती में 7 और सिद्धार्थनगर में तीन लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
Many covid 19 positive got in gorakhpur basti mandal Uttar pradesh
कोरोना की जांच के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी।(file) - फोटो : PTI

विस्तार

लॉकडाउन खत्म होने के एक दिन पहले जहां देश में सबसे ज्यादा मरीज मिलने और मौत का रिकार्ड टूट गया, वहीं गोरखपुर-बस्ती मंडल में शनिवार को 41 संक्रमित बढ़ गए। इनमें महराजगंज में 10, देवरिया में 9, कुशीनगर में 6, गोरखपुर में 5 बस्ती में 7 और सिद्धार्थनगर में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि बस्ती के एक संक्रमित की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

 
बता दें कि गोरखपुर जिले में शनिवार को तीन बुजुर्ग और दो युवाओं में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें चार मुंबई से आए थे। जबकि एक गाजियाबाद से आया था। राहत की बात यह है कि तीन मरीज गांव में होम क्वारंटीन थे। जबकि एक गीडा और एक 100 बेड टीबी अस्पताल में परिवार के साथ क्वारंटीन था। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में 79 हो गई है।

विज्ञापन

जानकरी के मुताबिक बांसगांव के मरवटिया वार्ड नंबर छह का रहने वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग गाजियाबाद से मोटरसाइकिल से 17 मई को बेटे के साथ निकला था। 19 को वह गांव पहुंचा और बेटे साथ होम क्वारंटीन हो गया। इस बीच ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर उसका नमूना लिया गया। इसी तरह बांसगांव के फुलहर बुजुर्ग का रहने वाला 65 वर्षीय बुजुर्ग मुंबई से बस से गांव आया।

गांव आने पर वह अपने भाई के एक मकान में अकेले क्वारंटीन हो गया। बांसगांव के 77 वर्षीय बुजुर्ग भी मुंबई से आए हैं। इसके अलावा उरुवा बुजुर्ग के परसा खुर्द का रहने वाला 24 साल का युवक मुंबई से आया था। ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर उसे डेंटल कॉलेज गीडा में क्वारंटीन किया गया था।

वहीं, पिपराइच के भरपुरवा का रहने वाला 40 साल का युवक अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ मुंबई से आया था। उसे विभाग ने 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन किया था। शुक्रवार को उसकी तबीयत बिगड़ी तो बीआरडी में भर्ती कराया गया। जहां से नमूना जांच के लिए बीआरडी भेज गया था। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज शनिवार को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed