{"_id":"5edb24a238f97a4601572f3d","slug":"many-coronavirus-positive-got-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 142","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 142
Sat, 06 Jun 2020 04:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Jun 2020 04:55 PM IST
सार
- शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सुभाषचंद इंटर कॉलेज में था क्वारंटीन
- रिपोर्ट आने के बाद बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : AP
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के सुभाष गर्ल्स इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किए गए 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 142 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में युवक को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड भेज दिया गया।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक कुछ दिन पूर्व मुंबई से लौटा था। स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध दिखने पर उसे क्षेत्र के सुभाष गर्ल्स इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में क्वारंटीन किया गया था। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
शनिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि युवक के पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 142 हो गई है। 16 लोगों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन