महराजगंज में मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 84
- कुवैत, मुंबई से आए चार कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले
- जिले में एक्टीव केस की संख्या बढ़कर हुई 49
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को भी मुंबई एवं कुवैत से आए चार कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जांच के लिए इन सभी का नमूना 3 एवं 4 जून को भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई है।
वहीं जांच के लिए हर रोज नमूना लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। छह जून तक 2488 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 3-4 जून को भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट को मिली है। जिसके अनुसार जांच में चार नमूना पॉजिटिव मिला है। पहला महदेवा, दूसरा पिपरा, तीसरा बहेरवा एवं चौथा परासखाड़ का निवासी है।
यह सभी मुंबई व कुवैत से आए हैं, जिन्हे कोविड केयर अस्पताल पुरैना में भर्ती किया गया है। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या अब बढ़कर 49 हो गई है। अब तक कुल केस 84 हो चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 34 है।
अब तक कुल केस-84
ठीक हुए 34
मृतक 01
एक्टिव केस 49
जिले में बाहर से आए कामगार 1,05000
जांच के लिए छह जून तक 2488 नमूना भेजा गया
कोरोना विजेता की हर्षोल्लास के साथ विदाई
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोविड केयर अस्पताल राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना में 16 वर्षीय किशोरी का इलाज चल रहा था। उसे डिस्चार्ज किया गया। जिसका चिकित्सकों व अन्य स्टाफ ने हर्षोल्लास के साथ विदाई दी। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी पकड़ी बिशुनपुर क्षेत्र घुघली की रहने वाली है।
वह अपने पिता की कोरोना से हुई मौत के बाद दिल्ली से परिवार सहित आई थी। उसे महिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। उसका पहला जांच नमूना 22 मई को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जो निगेटिव आया तथा दूसरा नमूना 3 जून को भेजा गया था, वह भी निगेटिव आया। ऐसे में उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई।