{"_id":"5f12ccb07f38d863e73045c5","slug":"many-coronavirus-positive-found-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में दो स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 367","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में दो स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 367
Sat, 18 Jul 2020 03:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Jul 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों सहित पांच लोग शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इनमें से तीन को जिला महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया जबकि दो लोग निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के 367 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 263 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 94 लोगों को इलाज चल रहा है। वहीं जिले में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की एक शाखा में कार्यरत दो कर्मियों का सैंपल लिया गया था। बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 48 वर्षीय महिला और सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव की दो महिलाओं का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
इन सभी का सैंपल इस संदेह पर लिया गया था कि यह लोग संक्रमितों के संपर्क में आए थे। शनिवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि पांच नए मरीज मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
संक्रमित मिला, मोहल्ला सील
शहर के आर्य नगर मोहल्ले में कोरोना का एक मरीज मिलने के बाद एसडीएम उमेशचंद निगम ने मोहल्ले को सील करा दिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दिया है।