फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many coronavirus positive found in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर में महिला डॉक्टर और दारोगा समेत मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 191

Sat, 18 Jul 2020 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jul 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
many coronavirus positive found in Sant kabir nagar
फाइल फोटो। - फोटो : PTI

संतकबीरनगर जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में सीएचसी सेमरियावां में तैनात महिला डॉक्टर और महुली थाने में तैनात दारोगा समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 509 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

 
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को 14 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें धर्मसिंहवा क्षेत्र के पथरहट गांव निवासी 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। बेलहर क्षेत्र के परसिया गांव निवासी 21 वर्षीय महिला, लोहरौली शुक्ल गांव का 19 वर्षीय युवक और लोहरौली ठकुराई गांव का 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के रेवटा गांव की 30 वर्षीय महिला, नाथनगर की 28 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। जबकि गाजीपुर जनपद के निवासी और महुली थाने पर तैनात 58 वर्षीय दारोगा भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के पास की रहने वाली 45 वर्षीय महिला, टीचर कॉलोनी की रहने वाली 38 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधियानी पूर्वी की रहने वाली बस्ती कैली अस्पताल में भर्ती 51 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। दुधारा क्षेत्र के कानापार गांव निवासी 40 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। उसी क्षेत्र के ऊंचहरा कला गांव निवासी 42 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। दानोकुईया गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। पूर्व में महिला का पति पॉजिटिव मिला था।

सेमरियावां सीएचसी में तैनात एक महिला डॉक्टर पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 19 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 509 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 191 लोग एक्टिव हैं। जबकि 318 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। शनिवार को 402 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed