{"_id":"5f01764b5ea72637c24f6edc","slug":"many-coronavirus-positive-found-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुई 42","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुई 42
Sun, 05 Jul 2020 12:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में आठ और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं पहले से संक्रमित पांच लोग कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिन पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, उनमें से दो निचलौल, एक भुजौली, एक सोनबरसा तथा एक शिकारपुर का निवासी है। वहीं, 173 लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। दूसरी ओर आठ और लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
उनमें एक मरीज भरगही धानी, एक बनदेही, एक चौक बाजार, एक मिठौरा, एक लोहेपर, एक मेहंदिया तथा दो महराजगंज के निवासी हैं। इस सभी को कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 194 हो गए हैं। एक्टिव केस 42 हैं। वहीं, कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर अब 149 हो गई है।
विज्ञापन