{"_id":"5f114c40069c9304b275d36e","slug":"many-coronavirus-positive-found-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में दो पुलिसकर्मियों सहित मिले 29 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 365","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में दो पुलिसकर्मियों सहित मिले 29 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 365
Fri, 17 Jul 2020 06:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की शाम तक दो पुलिसकर्मियों सहित 29 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। संक्रमित लोगों में दो पडरौना शहर के निवासी भी हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 365 हो गई है, जिनमें 176 एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कराई गई 10845 सैंपल की जांच में 10037 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 443 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार शाम तक कुल 509 लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई। इनमें 480 निगेटिव थी, लेकिन 29 संक्रमित मिले। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 365 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शाम तक प्राप्त हुई 509 सैंपल रिपोर्ट में 29 पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। एक्टिव पॉजिटिव केस 176 और कंटेनमेंट एरिया 112 हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक सात संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, जबकि 182 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने भी 29 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों के मोहल्ले और गांवों में जाने वाले सभी मार्गों को सील करा दिया गया है। वहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए पास जारी कराया गया है तथा उन गांवों और मोहल्लों में आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।