फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many coronavirus found in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में शादी के हफ्ते भर बाद युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, सात और मिले संक्रमित

Fri, 03 Jul 2020 01:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Jul 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
many coronavirus found in sant kabir nagar
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

संतकबीरनगर जिले में मां-बेटे सहित आठ और लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि बृहस्पतिवार को 468 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। जिले में अब तक 247 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 52 केस एक्टिव हैं।

विज्ञापन

 
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। धनघटा क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की 38 वर्षीय महिला और उसके 14 वर्षीय बेटे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। 16 जून को दोनों मुंबई से लौटे थे। 29 जून को रैंडम जांच में पॉजिटिव पाए गए।  
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के मल्हेपुर गांव निवासी 32 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। 17 जून को वह हरियाणा से लौटा था। रैंडम जांच में पॉजिटिव मिला। धनघटा क्षेत्र के बालमपुर गांव का 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। वह 19 जून को दिल्ली से लौटा था। उसी क्षेत्र का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। महुली क्षेत्र के महुली कस्बा का रहने वाला 52 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। 18 जून को शख्स दिल्ली से लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई से लौटा युवक शादी के हफ्ते भर बाद कोरोना पॉजिटिव

दुधारा क्षेत्र के बरडाड गांव का शख्स पॉजिटिव मिला है। पूर्व में शख्स के दो बेटे पॉजिटिव मिले थे। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 247 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 188 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। सात जगहें हॉटस्पॉट बनी हैं।
 
धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर गांव का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। वह 20 जून को मुंबई से लौटा था। धनघटा के एसओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि युवक की 26 जून को क्षेत्र के मल्हेपुर गांव में शादी हुई थी। मल्हेपुर गांव में पहले ही कुछ लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 29 जून को रैंडम जांच में युवक का सैंपल लिया गया था। गुरुवार को उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। दुल्हन, नाई, पंडित के अलावा जो भी युवक के संपर्क में आए होंगे, उन्हें जांच के लिए चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed