फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positives found in Deoria

देवरिया में मिले 16 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 461

Mon, 13 Jul 2020 08:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Jul 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Many corona positives found in Deoria
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
देवरिया जिले में नगरपालिका के तीन सफाई कर्मचारियों सहित 16 लोगों की रिपोर्ट जांच में कोरोना पॉजिटिव आई है। ऐसे में  संक्रमितों की संख्या 451 हो गई है, जबकि 225 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल में बेड फुल होने के कारण संक्रमितों को जिला महिला अस्पताल के समीप मैटर्निटी विंग भवन में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अब तक चार की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना ब्लॉक के गोविंदपुर गांव की रहने वाली चार महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस गांव में करीब नौ लोगों की रिपोर्ट पूर्व में पॉजिटिव आ चुकी है। चारों महिलाएं एक ही परिवार की रहने वाली हैं। पथरदेवा ब्लॉक के कैलसवा खुर्द गांव निवासी 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- कोरोना वायरस हो रहा है कमजोर, यहां ठीक हो गए तीन दिनों में 50 प्रतिशत से अधिक मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के जौरा बाजार निवासी 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के कारण सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल के सभी बेड फुल हो गए हैं। इसकी वजह से जिला अस्पताल कैंपस में बने मैटर्निटी विंग भवन में बनाए गए 200 बेड के कोविड-19 अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।


इसके पूर्व ईओ समेत 35 संक्रमितों को मैटर्निटी विंग भवन के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। रविवार को रात में पॉजिटिव मिले लोगों को कोविड-19 अस्पताल पहुंचाने में पूरे रात स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगी रही।

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले लोगों को होम क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed