{"_id":"5f75c3b61c44045aca1057ef","slug":"many-corona-positive-patient-found-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 187","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 187
Thu, 01 Oct 2020 05:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Oct 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
संतकबीरनगर जिले में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में जिले में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 2273 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2614 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 37 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2614 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 37 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 187 लोग एक्टिव हैं। 2390 लोग ठीक हो चुके हैं। 2614 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3873 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन