फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many Corona positive including six policemen found in Sant kabir nagar

Corona in Sant Kabir nagar: संतकबीरनगर में मिले छह पुलिस कर्मी समेत 51 कोरोना पॉजिटिव

Thu, 30 Jul 2020 05:30 PM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Many Corona positive including six policemen found in Sant kabir nagar
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई

संकबीरनगर में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में छह पुलिस कर्मी समेत 51 कोरोना पॉजिटिव मिले है। अब तक 879 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि दस संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 51 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें छह पुलिस कर्मी शामिल है। इसमें दुधारा थाने पर तैनात एक हेड कांसटेबल, पुलिस लाइन में तैनात दो हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एक महिला आरक्षी पॉजिटिव मिली है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में कुल 23 लोग पॉजिटिव मिले है। इसमें खलीलाबाद शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले के एक ही परिवार के पांच लोग शामिल है। मान्यवर कांशीराम शहरी आवास के तीन, चिऊटना के तीन, सरैया के छह लोग पॉजिटिव मिले है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महुली क्षेत्र में चार, दुधारा क्षेत्र में 12,मेंहदावल क्षेत्र में तीन,बखिरा क्षेत्र में तीन,धर्मसिंहवा क्षेत्र में दो और धनघटा क्षेत्र में चार लोग पॉजिटिव मिले है। सेमरियावां सीएचसी का एक कर्मी भी पॉजिटिव मिला है। 

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 23031 लोगों का नमूना जांच को भेजा गया। जिसमें 20921 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 879 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इस लोगों की मौत हो चुकी है।


1230 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 199 लोगों का नमूना रीपिटेड है। 272 लोग एक्टिव है। जबकि 607 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। 113 जगह कंटेंमेंट जोन बनाया गया है। बृहस्पतिवार को 405 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed