फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positive including mother and son found in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर में मिले मां-बेटे समेत 12 कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 196

Fri, 17 Jul 2020 04:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Jul 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Many corona positive including mother and son found in Sant kabir nagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मां-बेटे समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 495 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 12 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि महुली क्षेत्र के धोबखरा गांव निवासी मुंबई से लौटी 26 वर्षीय मां और पांच वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिले हैं। महुली क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी एवं सीएचसी नाथनगर में बीपीएम पद पद तैनात 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के ही टिकुईकोल चौबे गांव निवासी 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। कोतवाली क्षेत्र के भाटपार गांव निवासी मुंबई से लौटा 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। कोतवाली क्षेत्र के शिवापार गांव निवासी 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

बखिरा क्षेत्र के तरकुलवा गांव निवासी 70 वर्षीय दंपती पॉजिटिव मिले है। बेलहर कला क्षेत्र के मंझरिया पठान गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव मिला है। बेलहर कला क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। धर्मसिंहवा क्षेत्र के अमरहा गांव निवासी 53 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है।

दुधारा क्षेत्र के सोहरामाफी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 495 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 196 लोग एक्टिव है। जबकि 299 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। शुक्रवार को 466 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed