{"_id":"5f1993818ebc3e9ff6504616","slug":"many-corona-positive-got-including-health-workers-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में स्वास्थ्य कर्मी समेत 13 मिले संक्रमित, कोरोना से जंग जीत कर घर लौट 19 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में स्वास्थ्य कर्मी समेत 13 मिले संक्रमित, कोरोना से जंग जीत कर घर लौट 19 लोग
Thu, 23 Jul 2020 07:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Jul 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बृहस्पतिवार को जिले के 13 लोग संक्रमित मिले, वहीं 19 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत भी हो गई है। जिले में अब 120 एक्टिव केस हैं। जबकि 322 लोग ठीक हो चुके हैं और आठ की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 245 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट मिली जिसमें से 232 निगेटिव व 13 पॉजिटिव हैं। संक्रमित पाए गए मरीज सिगहां, देवपोखर, अहिरौली बाजार, गोपालगढ़, जंगल घोरठ, बुढ़ंतवापुर, भड़सरखास, बिंदुआर और पडरौना के तिलकनगर मोहल्ला के निवासी हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 14 घंटे तक नहीं हो सका एक भी कोरोना जांच, जानिए क्या है बड़ी वजह
विज्ञापन
जिला अस्पताल का एक स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित मिला है। इन सभी को लक्ष्मीपुर के अटैच्ड एल वन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। प्रशासन की ओर से इनके मरीजों के गांव व मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 450 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 120 हैं। आठ मरीजों की मौत हुई है। जबकि बृहस्पतिवार को 19 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक 322 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कुल 132 कंटेनमेंट एरिया हैं, जो अभी भी हॉटस्पॉट होने के कारण सील हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 182 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया।