{"_id":"5f3687bf8ebc3e3ce151e12e","slug":"many-corona-positive-got-including-doctors-of-maharajganj-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Maharajganj: महराजगंज जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत 94 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Maharajganj: महराजगंज जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत 94 लोग कोरोना पॉजिटिव
Fri, 14 Aug 2020 06:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Aug 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
महराजगंज जिले में शुक्रवार को 94 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 1 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ है। अब तक जिले में 1503 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि सक्रिय केस की संख्या 897 हो चुकी है।
विज्ञापन
589 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एक डॉक्टर एवं छह अन्य कर्मी संक्रमित हुए है। वहीं सात सिपाही भी पॉजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को 97 संक्रमित मिले हैं। जिला अस्पताल के 7 कर्मी शामिल हैं। महराजगंज 13, धरमपुर 1, दुबौली 2, लक्ष्मीपुर 1, निचलौल 2, करूआवल 3, कोल्हुई थाना 2, सिसवा 2, बसंतपुर 2, मिर्जापुर पकडी 1, रामपुर बल्डिहा 1, बेलवाटिकर 1, ललाइन पैसिया 1, दुबौलिया 4, कुअरसति 1, कैंपियरगंज 1, बासपार 1, मिठौरा 3, पनेवा पनेई 1, पुलिस लाइन 1, चेहरी 1, कोहडवल 3, औराटार 1, शिकारगढ़ 2, खजुरिया 1, रेहाव 1, बीआरसी 1, निचलौल थाना 2, ठूठीबारी 2, धनहानायक 1, फरेंदा 2, हरपुर पकडी 10, भारतीय स्टेट बैंक सिसवा 1 एवं 14 अन्य लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन
283 संक्रमितों को उनकी जरूरत के अनुसार होमआईशोलेसन की सुविधा दी जा रही है। अब तक 23881 सैंपल की जांच हो चुकी है। सभी संक्रमितो की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है।