फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positive got In sant kabir nagar UP

संतकबीरनगर में मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 46

Wed, 20 May 2020 06:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 May 2020 06:39 PM IST
सार

  • धनघटा के तीन, बखिरा के दो और महुली क्षेत्र का है एक युवक
  • जिले में अब तक पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 46

विज्ञापन
Many corona positive got In sant kabir nagar UP
कोरोना वायरस।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में बुधवार को छह और नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें धनघटा के तीन, बखिरा के दो और महुली क्षेत्र का एक युवक शामिल है। प्रशासन ने बखिरा के एक गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। प्रशासन पॉजिटिव मिले लोगों के परिवार और संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर उन्हें जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराने में जुट गया है।

विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें तीन लोग धनघटा क्षेत्र के कुड़वा गांव के निवासी हैं। जिसमें कुड़वा के मृतक पॉजिटिव वृद्ध की तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी मलौली तक अपनी गाड़ी चलाकर पहुंचाने वाला उसी गांव का 30 वर्षीय युवक और वृद्ध का 21 वर्षीय पोता और 22 वर्षीय पोती हैं।
विज्ञापन


चौथा संक्रमित बखिरा क्षेत्र के गोहनिया गांव का युवक है। वह महाराष्ट्र के भिवंडी में जिंस बेचने का काम करता था। सात मई को ट्रक से आया था और बस्ती में उतरा था। बस्ती से पैदल बघौली पीएचसी पर पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग कराया था, फिर वहीं से गांव पहुंच कर स्कूल में क्वारंटीन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन वितरण की सूचना पर फिर खलीलाबाद के ट्रांजिट सेंटर पहुंच कर स्क्रीनिंग कराया था। जहां उसे मेडिकल टीम ने रैंडम जांच के लिए जिला अस्पताल भेजकर क्वारंटीन कराया था। नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने पर युवक पॉजिटिव निकला।

बाहर से आए थे लोग

पांचवां 22 वर्षीय युवक भी बखिरा क्षेत्र के पौनी गांव का रहने वाला है। वह मुंबई के थाणे में रहता था। 12 मई को मैजिक से 17 लोगों के साथ लौटा था। मैजिक में आठ लोग उसी गांव के थे। जबकि दो लोग बाराबंकी और सात लोग सिद्धार्थनगर जिले के थे।

15 को सांथा सीएचसी में युवक ने थर्मल स्क्रीनिंग कराई थी, जहां जुखाम और बुखार होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया था। युवक का नमूना जांच को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जांच में युवक पॉजिटिव निकला। उसके परिवार के 12 लोग और साथ आए आठ लोग चिह्नित किए गए हैं।

छठवां पॉजिटिव 25 वर्षीय युवक महुली क्षेत्र के सतहरा गांव का निवासी है। 11 मार्च को युवक मुंबई से लौटा था। 16 मई को युवक की तबीयत बिगड़ी तो लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में ही युवक का नमूना जांच को लिया गया था। जिसमें युवक निगेटिव आया था।

इधर 19 मई को मेडिकल कॉलेज से युवक छुट्टी पाकर घर आ गया था। जिले से युवक का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट आई तो युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 46 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों को सीएचसी खलीलाबाद के एलवन हॉस्पिटल में क्वारंटीन करा दिया गया। संक्रमित लोगों के परिवार और संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करते हुए जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराने की कोशिश में पुलिस और मेडिकल टीम जुटी हुई है। बखिरा के पौनी गांव का हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed