फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many corona positive got in kushinagar

कुशीनगर में मिले नौ नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 105

Wed, 24 Jun 2020 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Jun 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
many corona positive got in kushinagar
नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी (file)। - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की सुबह आई रिपोर्ट में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने की है। जिले में अब तक कुल 105 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक्टिव केस 46 हो गए हैं।  प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर इलाकों को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि पडरौना नगर के सेंट्रल बैंक रोड और पुलिस लाइन में एक- एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा पडरौना क्षेत्र के गोपालपुर में दो मरीज तथा शेष मरीज कसया क्षेत्र के जिगना, दुदही क्षेत्र के विशुनपुर दक्षिण पट्टी, दुदही और सेवरही क्षेत्र के शामिल हैं।  

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस बनाकर रहें और मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। अति आवश्यक कार्य हो, तभी घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed