Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में भी फूटा कोरोना बम, एक दिन में मिले 13 नए मरीज
- शहर के मोहद्दीपुर समेत जिले में मिले छह कोरोना पॉजिटिव
- चरगांवा के नवापार व बेलवा रायपुर, बांसगांव के लालपुर, बड़हलगंज के डेरवा के हैं मरीज
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। रविवार को कोरोना के तेरह पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 45 हो गई है। इसमें तीन की मौत हो चुकी है, और पांच की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। नए कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने की है।
वहीं शहर के जटाशंकर चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की उम्र 43 साल है। वह पिपरौली के भवापार के टोला शिवचक की रहने वाली है।
इन मरीजों के मिलने के बाद जिले में मरीजों की संख्या 39 हो गई है। वहीं, कोरोना की पुष्टि के बाद गांव को और कस्बे को पूरी तरह सील करते हुए हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।
जानकरी के अनुसार केवल भटगांवा गांव के मरीज की उम्र 65 साल है। जबकि अन्य सभी की उम्र 25 से 38 के बीच है। बड़हलगंज का युवक नौ मई को गोवा से मुंबई होते हुए घर आया था। उसे घर पर ही क्वारंटीन किया गया था। चार दिन पूर्व उसे खांसी व सांस फूलने की शिकायत थी।
इसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डेरवा जाकर इलाज कराया। चिकित्सकों ने दवा देकर एहतियात बरतने की सलाह दी थी। गुरुवार की सुबह उसे शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज स्थित क्वारंटीन सेंटर पर पूल टेस्टिंग कराई गई थी। वह सुबह से रात तक वहीं रूका था। अचानक रात में उसकी तबीयत खराब हो गई।
पत्नी व बेटा मुंबई में हैं संक्रमित
मौके पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. वीके राय ने उसकी हालत खराब देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। रविवार को सुबह उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती है। जबकि मोहद्दीपुर, नवापार व लालपुर के युवक एक सप्ताह के अंदर मुंबई से लौटे है। इनको गीडा डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था।
गांव के छह लोगों के साथ मुंबई से आया है युवक
विकास खंड चरगांवा के ग्राम पंचायत बेलवा रायपुर का रहने वाला युवक गांव के ही छह लोगों के साथ मुंबई से बस वे से 13 मई को गांव पहुंचा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर पर एक दिन सभी साथियों के साथ रुका था।
दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर सबको होम क्वारंटीन की सलाह दी थी। बुखार तेज होने पर 19 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे डेंटल कॉलेज, गीडा भेजा। वहीं, से उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा उसके पांच छह अन्य साथी होम क्वारंटीन है।
सरदारनगर के भटगांवा निवासी बुजुर्ग की पत्नी व बेटा भी मुंबई में कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह जानकारी सरदार नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. हरिओम पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग 20 मई को मुंबई से आए। इसके बाद से उनकी तबीयत खराब थी। उसी दिन उन्हें डेंटल कॉलेज, गीडा भेजा गया था। जहां से रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी।
गांव व मोहल्ले हुए सील, तैयार किया जा रहा ब्योरा
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने कहा कि जिले में छह कोरोना मरीज मिले हैं। मरीज के गांवों को सील करते हुए उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। गांव और कस्बे को सैनिटाइज कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है।