गोरखपुर में पीएसी कैंप के 23 जवान समेत 235 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत
- बीआरडी के दो डॉक्टर भी हुए संक्रमित
- पॉजिटिव केसों की संख्या 3879, एक्टिव मरीज 1835
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिले में कोरोना के 235 नए मरीज मिले हैं। साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई है। संक्रमितों मरीजों में पीएसी के 23 जवान, बीआरडी के दो डॉक्टर और जिला अस्पताल के कई कर्मी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 3879 पहुंच गई है। इनमें एक्टिव मरीज 1835 हैं। जबकि होम आइसोलेशन में 956 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमित से मरने वालों का आकड़ा 69 पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के संक्रमित होने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। कई डॉक्टरों और कर्मियों ने एहतियात के तौर पर जांच कराई। इनमें दो डॉक्टर एक और कर्मी संक्रमित मिला है। इनके अलावा पीएसी कैंप में एक साथ 23 जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से पीएसी कैंप में हड़कंप मच गया है। इससे पूर्व पुलिस ट्रेनिंंग सेंटर में एक साथ 25 जवान संक्रमित मिल चुके हैं।
शहर बात करें तो तुर्कमानपुर, अलीनगर में एक-एक, तारामंडल, मोहद्दीपुर में दो-दो, बंसतपुर, डीएफओ कार्यालय, सिंधी कॉलोनी, आर्यनगर, रसुलपूर, माधोपुर में एक-एक, मिर्जापुर तीन, रेलवे चिकित्सालय एक, ट्रांसपोर्ट नगर तीन, असुरन, कोतवाली में एक-एक, हुमायुंपर पांच, शिवपुर साहबगंज एक, बिछिया दो, बिलंदपुर नौ, बशारतपुर छह, रामदत्तपुर, राजनगर में एक-एक, रुस्तपुर, बक्शीपुर में दो-दो, सैनिक बिहार एक, झरना टोला चार, दुर्गाबाड़ी, राप्तीनगर में एक-एक, गोरखनाथ क्षेत्र दो, सहारा स्टेट, कैंट में एक-एक, जिला अस्पताल तीन, सीएमओ कार्यालय एक, रेलवे कॉलोनी तीन, लच्छीपुर, आजाद चौक, वार्ड नंबर 37-एक, गोलघर, सिघरीपुर में एक-एक, मुफ्तीपुर, सदर में दो-दो, बेतियाहाता तीन, सुमेर सागर एक, अली नगर दो, चंपा देवी पार्क, घासी कटरा में एक-एक, रायगंज दो, जाफरा बाजार तीन, सूूरजकुंड तीन, तिवारीपुर एक, राजेंद्र नगर दो, बुद्ध बिहार, गोविंदपुर, 10 नंबर बोरिंग, पैडेलेगंज, जयप्रकाश नगर, मियां बाजार, तुर्कमानपुर, शास्तीपुरम में एक-एक और रेती चौक में दो मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज
ग्रामीण इलाकों में बांसगांव एक, भटहट के जैनपुर एक, पोखरभिंडा दो, ताज पिपरा, सोहसा, हाफिज नगर में एक-एक, कैंपियरगंज के नेवतर बाजार में एक, पीपीगंज में आठ, भगवानपुर दो, जंगल बिहुली एक, चौमुखा दो, चरगांव के पादरीबाजार पांच हरसेवकपुर तीन, जंगल धूषण एक, चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार में एक, गोला के बेवारी, शिवपुर में एक-एक, तहसील गोला और बेदौली में दो-दो, खोराबार के खोराबार थाना के दो कर्मी, सूबा बाजार चार, दिव्यनगर, जंगल तिवारी, खोराबार में एक-एक, एयरफोर्स हॉस्पिटल में एक, पिपराइच के अलग-अलग वार्ड में 16, पिपरौली के नौसढ़ में एक, महावीर छपरा दो, नगवा जैतपुर एक, भौवापार एक, पिपरौली में एक सहजनवां के बघौरा में एक और सहजनवां में दो सरदारनगर के सोनबरसा बुजुर्ग में एक मरीज मिले हैं।
अगस्त में चौथी बार पार हुआ 200 का आकड़ा
जिले में संक्रमण की रफ्तार रूक नहीं रही है। अगस्त माह में चौथी बार जिले में 200 से अधिक मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज अब तक एक दिन में 239 हैं। जबकि इससे पूर्व 211, 215, मरीज एक दिन में मिल चुके हैं। विभाग का मानना है कि यह आकड़ा अभी और बढ़ेगा। ऐसे में विभाग के लोग चिंतित है। विभाग का मानना है कि लोग अगर इसी तरह लापरवाही बरतते रहे तो स्थिति और भी भयानक होगी।
रात में सोया सुबह हुई संक्रमित की मौत
कोरोना वायरस का असर तेजी से मरीजों पर हो रहा है। नौसढ़ का रहने वाला एक व्यक्ति आठ अगस्त को पिपरौली में कोरोना जांच कराने गया था। एंटी जन से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे सर्दी और जुकाम की दिक्कत थी। इसकी वजह से वह घर पर होम आइसोलेट हो गया। रविवार की रात वह सोया और सुबह नहीं उठा तो परिजनों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो परिजनों ने देखा कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
बिछिया कॉलोनी बना संक्रमण का गढ़
बिछिया कॉलोनी इस वक्त संक्रमण का गढ़ बन गया है। कॉलोनी के कई मोहल्ले में मरीज तो मिल ही चुके हैं। लेकिन इन सबके बीच कॉलोनी में पीएससी कैंप में एक साथ 23 जवान और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर 25 से अधिक जवानों के संक्रमित हो जाने के बाद से लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। इससे पूर्व बिछिया कॉलोनी में एक साथ एक ही परिवार के कई लोग संक्रमित मिल चुके हैं।