{"_id":"5ec61b9200c5977c53797fb6","slug":"many-corona-positive-got-in-basti-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में जारी है कोरोना का कहर, 10 और की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 120","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में जारी है कोरोना का कहर, 10 और की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 120
Thu, 21 May 2020 08:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 May 2020 08:46 PM IST
सार
- सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती
- जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 80
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गुरुवार को 16 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक महिला भी है। 16 नए संक्रमित मिलने से जिले में कुल 120 संक्रमित हो गए हैं। इसमें से दो की मौत हो चुकी है और 28 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
जिले में अभी भी 90 एक्टिव कोरोना मरीज है। इन सभी का मुंडेरवा, कैली व रुधौली स्थित अस्पतालों में उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि 19 मई को सर्वाधिक 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव 30 मार्च को पाया गया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद ताबड़तोड़ एक के बाद एक 22 पॉजिटिव केस पाए गए सभी का इलाज हुआ और वे सभी निगेटिव होकर घर चले गए।
विज्ञापन
प्रवासियों ने बढ़ाई चिंता
इसके बाद प्रवासियों का आगमन शुरू हो गया। प्रवासियों में अब तक 90 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना के 16 नए पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह मरीज 9 से 15 मई के बीच में मुंबई से आए थे, जिन्हें विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों पर रखा गया था। इन 16 में शामिल एक महिला 15 मई को पटेल चौक पर बेहोश मिली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो अचानक अस्पताल से गायब हो गई है।
चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार उक्त महिला ने अपना पता गाजीपुर लिखवाया था, जिस नाते वहां के प्रशासन को उसकी सूचना भेजी गई है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि गुरुवार को 16 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी गैर प्रांतों के प्रवासी श्रमिक हैं। इन लोगों के परिवारों व उनसे मिलने जुलने वालों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है।