{"_id":"5ee06fa1a7de5346a3560349","slug":"many-corona-positive-found-in-siddharthnagar-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में नवजात बच्ची समेत मिले 12 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुए 43","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में नवजात बच्ची समेत मिले 12 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुए 43
Wed, 10 Jun 2020 05:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:40 PM IST
सार
- 12 लोगों को ठीक होने के बाद बुधवार को भेजा गया घर
- जिले में अब तक मिल चुके हैं 163 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव पाए मरीज गए। इनमें एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं और एक वर्ष से कम उम्र की बच्ची भी है। सभी को बर्डपुर सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अब तक जिले में 163 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 114 लोग ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं, जबकि छह की मौत हुई है और 43 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व मुंबई से लौटा था जो कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद दो और लोग मुंबई से लौटे थे, जिनकी स्क्रीनिंग हुई थी। इसके बाद होम क्वारंटीन किया गया था। संदिग्ध दिखने के बाद परिवार के पांच सदस्यों के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
संक्रमितों में बच्ची भी है शामिल
एक बच्ची है, जिसकी उम्र एक वर्ष से कम है। इसके अलावा चार अन्य हैं, जिनकी उम्र आठ से 28 वर्ष के बीच है। वहीं सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक सात वर्षीय बच्ची के संदिग्ध दिखने के बाद उसके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
इसके अलावा बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 31 वर्षीय युवक गुजरात से लौटा था, संदिग्ध दिखने के बाद लार का सैंपल लेकर उसके होम क्वारंटीन कर दिया गया था। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के ही एक गांव निवासी तीन लोग मुंबई से लौटे थे। इनके लार का सैंपल भेजने के साथ ही होम क्वारंटीन कर दिया गया था।
वहीं दो अलग-अलग गांव के दो लोग जिनकी उम्र 24 और 59 वर्ष है और मुंबई से लौटे थे। संदिग्ध पाए जाने पर लार का सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ ही होम क्वारंटीन कर दिया गया था। बुधवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।