फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positive found in kushinagar

कुशीनगर में मिले छह कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संख्या हुई 69

Sun, 05 Jul 2020 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पडरौना(कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पडरौना(कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Jul 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Many corona positive found in kushinagar
स्वैब नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कुशीनगर जिले में कोरोना के छह नए पॉजिटिव केस मिले हैं। शुक्रवार देर रात बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से मिली रिपोर्ट के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 162 हो गई है। इलाज के बाद स्वस्थ हुए आठ मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 69 है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 205 सैंपल की मिली रिपोर्ट में छह पॉजिटिव और 199 निगेटिव है। पॉजिटिव केस खड्डा क्षेत्र के खैरी, कप्तानगंज क्षेत्र के खभराभार, असना और होलिया, हाटा क्षेत्र के सोमाली कछुहिया और पडरौना क्षेत्र के भटवलिया गांव के हैं। इनको लक्ष्मीपुर के एल-1 हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 6545 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें शनिवार शाम तक 5732 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 651 लोगों की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत है। शनिवार को 222 संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद स्वस्थ होने पर आठ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed