{"_id":"5ece6ba2730e5b22273906c0","slug":"many-corona-positive-admitted-to-railway-hospital-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के इस अस्पताल में भर्ती हुए 42 कोरोना पॉजिटिव, मिलेगी ये खास सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के इस अस्पताल में भर्ती हुए 42 कोरोना पॉजिटिव, मिलेगी ये खास सुविधा
Wed, 27 May 2020 07:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 May 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब रेलवे अस्पताल के लेवन-वन में मरीजों का भर्ती होने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक 42 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें देवरिया के 17, गोरखपुर के 19 और महराजगंज जिले के पांच मरीज शामिल हैं। यह मरीज लेवल-वन के अलाक्षणिक मरीज हैं।
विज्ञापन
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन की तरफ से रेलवे अस्पताल को अधिग्रहीत कर लिया गया है। इसे लेवल-वन का अस्पताल बनाया गया है। यहां रखे जा रहे मरीजों को बेहद मामूली दवाएं दी जा रही हैं। बुधवार तक यहां 42 मरीज भर्ती हो चुके थे। इनमें देवरिया की पांच महिला मरीज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि रेलवे अस्पताल में अब केवल गोरखपुर जिले के ही मरीज भर्ती होंगे। लेबल-टू के मरीजों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा। संख्या अधिक होने पर स्पोर्ट्स कॉलेज में भर्ती कराया जा सकता है। बताया कि अब तक अलाक्षणिक मरीजों को ही रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन