{"_id":"5f5e166f8ebc3e98194c3662","slug":"many-corona-patient-found-in-sant-kabir-nagar-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में मिले 27 ने कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 210","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में मिले 27 ने कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 210
Sun, 13 Sep 2020 06:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 13 Sep 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 22 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1628 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 2249 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 27 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें सिविल कोर्ट का एक कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 17, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो, पौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां में दो, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक और बघौली ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 22 लोग स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2249 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 210 लोग एक्टिव है। 2012 लोग ठीक हो चुके है। 1628 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4263 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।