{"_id":"5f22b8cf8ebc3e63a04d3b3f","slug":"many-corona-infected-with-policemen-found-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मी समेत 32 मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 285","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मी समेत 32 मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 285
Thu, 30 Jul 2020 05:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर में पुलिस कर्मियों में समेत 32 लोगों बृहस्पतिवार कोरोना संक्रमित पाए गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के बाद सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 732 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 435 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 285 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना से 12 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की सख्या में प्रतिदिन बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक बढऩी ब्लॉक के बढऩी में दो, दधुअल में एक, डुमरियागंज में एक, जोगिया ब्लॉक के देवरा बाजार में एक, खेसरहा ब्लॉक के भेदुहा मेें 14, मिठवल के चितौना में एक, पुलिस लाइंस मेंं दो, राहुलनगर एक, थरौली एक, गांधीनगर तेतरी बाजार एक, शोहरतगढ़ ब्लॉक नहारी में एक, शोहरतगढ़ थाना दो, शोहरतगढ़ कस्बे में चार लोगों का सैंपल इसलिए भेजा गया था कि संदेह था कि वे लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हैं। बृहस्पतिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन