फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish murder case Priyanka Gandhi spoke on DM-SSP viral video

गोरखपुर: मनीष हत्याकांड के वायरल वीडियो पर प्रियंका गांधी बोलीं- एफआईआर नहीं करने का दबाव बनाने वालों पर हो कार्रवाई

Fri, 01 Oct 2021 08:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Oct 2021 08:30 PM IST
सार

सोशल मीडया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा नहीं कराने के लिए परिजनों को धमकाया गया था। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद और एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने पत्नी और परिजनों से मुकदमे के बाद की चुनौतियां और दुश्वारियां गिनाईं थीं।

विज्ञापन
Manish murder case Priyanka Gandhi spoke on DM-SSP viral video
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में कानपुर कारोबारी मनीष गुप्ता की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इसका आरोप छह पुलिसकर्मियों पर लगा है। वहीं गुरुवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी और महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि समझ में नहीं आ रहा कि प्रदेश सरकार एफआईआर न करने का दबाव बनाने वाले अफसरों को क्यो बचा रही है?
विज्ञापन


प्रियंका ने शुक्रवार की दोपहर को ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश की किस तरह की छवि बना रहे हैं। एक निर्दोष कारोबारी की निर्मम हत्या के बाद जिलास्तर के अधिकारी एफआईआर न करने का दबाव बनाते रहे व प्रदेशस्तर के बड़े अधिकारी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाने वाली बयानबाजी की। ऐसे अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

 


बता दें कि  सोशल मीडया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा नहीं कराने के लिए परिजनों को धमकाया गया था। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद और एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने पत्नी और परिजनों से मुकदमे के बाद की चुनौतियां और दुश्वारियां गिनाईं थीं। कहा था कि तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट के चक्कर काटने होंगे। इसमें सालों लग जाएंगे। परिजनों से दोनों अधिकारियों की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed