{"_id":"618ce71dd92ad03e29206325","slug":"manish-murder-case-increased-security-of-accused-jn-singh-co-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड: आरोपी जेएन सिंह एंड कंपनी की बढ़ाई सुरक्षा, आठ-आठ घंटे ड्यूटी कर रहे रक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष हत्याकांड: आरोपी जेएन सिंह एंड कंपनी की बढ़ाई सुरक्षा, आठ-आठ घंटे ड्यूटी कर रहे रक्षक
Thu, 11 Nov 2021 03:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Nov 2021 03:19 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, मनीष गुप्ता हत्याकांड में नामजद छह पुलिस कर्मियों की जेल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन सुरक्षा में छह बंदी रक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन
आरोपी छह पुलिसकर्मी व मनीष गुप्ता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहगढ़ जेल में बवाल के बाद गोरखपुर स्थित मंडलीय कारागार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल में बंद कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या में नामजद तत्कालीन इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा सहित सभी पुलिस कर्मियों की सुरक्षा भी बढ़ी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मनीष गुप्ता हत्याकांड में नामजद छह पुलिस कर्मियों की जेल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन सुरक्षा में छह बंदी रक्षकों को लगाया गया है। दो-दो बंदी रक्षक आठ-आठ घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
रात में सोते समय दो अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी भी लगाए गए हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की कस्टडी में जाने तक आरोपित पुलिस कर्मियों के बैरकों के पास तक किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये है मामला
रामगढ़ताल इलाके के होटल कृष्णा पैलेश में 27 सितंबर की रात में इंस्पेक्टर जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा व अन्य पुलिस वाले चेकिंग करने को गए थे। आरोप है कि इस दौरान ही पुलिस वालों की पिटाई से मनीष की मौत हो गई थी। इस मामले में मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर छह पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच और विवेचना एसआईटी कानपुर को दी गई थी फिलहाल यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है।